• छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में प्रभारी DEO की नियुक्ति, स्कूल शिक्षा विभाग के 13 अधिकारी हुए इधर से उधर

    रायपुर, 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्कूल शिक्षा विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। दो संभागों के संयुक्त संचालक और 8 जिलों के डीईओ बदले गए हैं। मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग, महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्राचार्य को बिलासपुर से  प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा संभाग भेजा गया है। वहीं संतोष भारद्वाज प्राचार्य को सरगुजा से बिलासपुर संभाग का प्रभारी संयुक्त संचालक बनाया गया है। वहीं 8 जिलों में प्रभारी डीईओ की नियुक्ति की गई है। एके सिन्हा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा से सूरजपुर पदस्थ किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिलोरा (बलौदा) जिला- जांजगीर- चाम्पा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को जांजगीर- चांपा जिले का प्रभारी डीईओ बनाया गया है।

    वहीं जगजीत धीर, सहायक संचालक, डीपीआई, इंद्रावती भवन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग नियुक्त किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजेंद्र नगर बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. मोहनलाल पटेल को मुंगेली जिले का प्रभार दिया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विचारपुर जिला अंबागढ़ चौकी के प्राचार्य उपेंद्र कुमार देवांगन को खैरागढ़ जिले का प्रभारी डीईओ बनाया गया है। बीईओ करतला, कोरबा संदीप कुमार पांडेय को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर पदस्थ किया गया है। शिवकुमार गेंदले, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुरा, मुंगेली को बलौदाबाजार जिले का प्रभारी डीईओ बनाया गया है। वहीं पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य कन्या स्कूल चौकी को मोहला- मानपुर - अंबागढ़ चौकी जिले का प्रभार दिया गया है।

    देखें राज्य शासन का आदेश..