मंत्रालय में थोक में पदोन्नति, एक संयुक्त सचिव, 8 उपसचिव तथा 10 अवर सचिव बने
रायपुर, 8 सितंबर 2026। राज्य शासन ने मंत्रालय में पदस्थ विभिन्न स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को थोक में पदोन्नति दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मंत्रालयीन संवर्ग के एक उपसचिव, 8 अवर सचिव, 10 अनुभाग अधिकारी, 21 सहायक अनुभाग अधिकारी, 33 वरिष्ठ सचिवालय सहायक को अपर पद पर पदोन्नति दी गई है। ग्रामोद्योग विभाग की उप सचिव विजया खेस्स को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
वहीं डॉ. विवेक श्रीवास, मार्टिन लकड़ा, रोमन गंगाकचूर, आर. पी. वर्मा, शांता खरे, मगनलाल पवार, रेखा साहू तथा सुभाष चंद्र कुजूर को उप सचिव के पद पर प्रमोशन दिया गया है। सुनीता गौतम, दीपकुमारी खेस्स, नूतन अजगर, भोलेनाथ सारथी, जावे कच्छप, मंजूषा राजपूत, राधेश्याम भोई, सुदर्शन प्रसाद यादव, भुवनेश्वर कुमरे और साबिर खान को अनुभाग अधिकारी से अवर सचिव बनाया गया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..