• दो दर्जन IAS के बाद थोक में  SAS के स्थानांतरण

    रायपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में दो दर्जन आईएएस के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अपर कलेक्टर स्तर के 7 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। उज्जवल परिवाल मोहला मानपुर  जिला पंचायत के सीईओ तथा विनय कुमार अग्रवाल नारायणपुर के मुख्य कार्यालय अधिकारी बनाए गए हैं। नारायणपुर सीईओ अभिषेक कुमार गुप्ता को उपसचिव पर्यटन एवं संस्कृति बनाया गया है। वहीं नयनतारा सिंह तोमर को सूरजपुर अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। देखें पूरी लिस्ट..